सीआईएसएफ यूनिट डीएसटीपीएस अंडाल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा पर कार्यक्रम

सीआईएसएफ यूनिट डीएसटीपीएस अंडाल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा पर कार्यक्रम

अंडाल(अमन राय) : बापू को ‘स्वच्छांजलि’ देने के लिए 1 अक्टूबर को 1 घंटा सामूहिक श्रमदान करने की अपील पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने की थी। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर ही बापू को ‘स्वच्छांजलि’ देने के लिए पीएम श्री नरेन्द मोदी ने मन की बात के 105वें एपिसोड में 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सभी नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए 1 घंटे के श्रमदान की अपील की । स्वच्छता ही सेवा अभियान पर अपने विचार रखते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि 1 अक्टूबर यानी रविवार को सुबह 10 बजे स्वच्छता पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करें। सभी लोग अपना समय निकालकर स्वच्छता से जुड़े इस अभियान में सहयोग करें। सभी लोग अपनी गली, आस-पड़ोस, किसी पार्क, नदी, झील या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर इस स्वच्छता अभियान में शामिल होवें | इसी क्रम मे सीआईएसएफ यूनिट डीएसटीपीएस अंडाल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा पर "एक तारीख एक घंटा" कार्यक्रम का आयोजन अंडाल ग्राम रुईदास पाडा काली मंदिर में सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट श्री समरेश कुमार और समाज सेवक श्री राजू रुईदास के साथ-साथ सभी सीआईएसएफ कर्मियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0